भाजपा ने झारखंड सरकार का फूंका पुतला

भाजपा ने झारखंड सरकार का फूंका पुतला..
डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE– संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
भंडरिया(गढ़वा)– झारखंड सरकार द्वारा कैबिनेट से जनविरोधी, रैयतों की जमीनों की लूट हेतु Jharkhand Land Mutation Bill, 2020 को मंजूरी प्रदान करने के विरोध में इंदिरा गांधी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया।

कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला जलाने के दौरान “हेमंत सोरेन मुर्दाबाद” और “भू माफियाओं के संरक्षण के लिए बनाया गया काला कानून नही बनेगा” जैसे नारे लगाये। मौके पर गढ़वा जिला भाजपा आईटी सेल संयोजक सुशील कुमार सिन्हा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार भू माफियाओं को जमीन हस्तांतरण करने जैसी काला कानून बनाने की तैयारी में है। जिससे झारखंड के रैयत और किसान बर्बाद हो जाएँगे। अब विधानसभा से भी इसे सोमवार को पारित करवाने की योजना है।भाजपा इस काले कानून को किसी भी परिस्थिति में विधानसभा में पारित नहीं होने देगी, सरकार के इस कुत्सित प्रयास का भाजपा पुरजोर विरोध करती है। 


सरकार की मंशा से जनता को अवगत कराने के लिए सदन में भाजपा विधायक एवं सड़क पर भाजपा कार्यकर्ता उतर कर इस bill का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में आज पूरे राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया जा रहा है। साथ ही इस काले कानून की प्रति भी जलायी जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार को चेतावनी देंगे कि वह इस Bill को सदन के पटल पर रखने की हिमाकत न करे, अन्यथा उसे पुरजोर विरोध का सामना करना पड़ेगा। मौके पर जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद महतो, रूपनिरंजन सिन्हा,भंडरिया मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर,बरगढ़ मंडल अध्यक्ष बजरंग गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि बिरझू सिंह,निरंजन जयसवाल,विनय जयसवाल, बब्लू सिन्हा, बिनोद गुप्ता,जय महतो, नन्दकिशोर ठाकुर,दयानंद पाठक, रामचरित्र महतो,बैजनाथ साव,शिवचंद प्रजापति,देवसागर दीक्षित,रविन्द्र मुण्डा, अजय केशरी,विरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *