सड़क किनारे महिला ने स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म

डिजिटल भारत न्यूज़24x7LiVE- जिला संवाददाता- मुकेश कुमार द्विवेदी-(राबर्ट्सगंज /सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)
बभनी (सोनभद्र) : मजबूत व्यवस्था का दंभ भरती सरकार में उन्हीं के ही नुमाइंदे इस कदर मनमानी पर उतारू हैं कि सूचना के बावजूद सहयोग करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसका उदाहरण मंगलवार को बभनी थाना क्षेत्र में दिखा। यहां एक महिला सड़क किनारे प्रसव पीड़ा से कराह रही थी और एंबुलेंस संचालक को कोई परवाह नहीं। सड़क किनारे ही महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। उसके डेढ़ घंटे बाद पहुंची एक एंबुलेंस से प्रसूता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया।

क्षेत्र की चपकी गांव निवासी महिला सुषमा देवी (22) पत्नी रायजियावन मायके असनहर गांव आई थी। मंगलवार सुबह महिला को प्रसव पीड़ा हुई। स्वजन सुबह पांच बजे 102 एम्बुलेंस को फोन किए। घंटे भर इंतजार के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंची तो मां अपनी बेटी को लेकर पैदल ही सीएचसी बभनी के लिए चल दी। एक किमी. चलने के बाद न्यू थाना के सामने महिला को तेज पीड़ा हुई और सड़क के किनारे बच्ची को जन्म दिया। मां ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि घंटे भर एंबुलेंस के लिए फोन लगाया जा रहा था, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। एक घंटे तक महिला प्रसव के बाद सड़क पर कराहती रही। बभनी सीएचसी के अधीक्षक गिरधारी लाल ने बताया कि एंबुलेंस का संचालन लखनऊ से होता है। इस कारण हम लोगों का इस पर कोई मॉनिटरिग नहीं हो पाती है।

बेघर गर्भवती महिला की बिगड़ी तबियत, ओबरा (सोनभद्र) : स्थानीय नगर पंचायत के काशीराम आवास में सोमवार को बेघर हुई गर्भवती महिला की मंगलवार को तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया। काशीराम आवास कालोनी से अपात्रों को बाहर करने की मुहिम के तहत सोमवार को सोनमती (24) पत्नी भुनेश्वर को आवास से बाहर कर दिया गया था। गर्भवती महिला ने कालोनी परिसर में ही रात बिताई थी। मंगलवार को महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। घर के बाहर ही उसके प्रसव की व्यवस्था महिलाओं ने शुरू कर दी, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद महिला को प्रसव नहीं हुआ। महिला सुरक्षा एवं जन सेवा संस्था की सावित्री देवी ने तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व 102 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के आने पर महिला को चोपन में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *