डायबिटीज के लिए बेस्ट है एंटी-ग्रेविटी एक्सरसाइज, जानें इसके बारे में सब कुछ.

लाइफस्टाइल डेस्क। मधुमेह एक लाइलाज बीमारी है। एक बार लग जाने के बाद ज़िंदगीभर साथ रहती है। इस बीमारी में दवा से अधिक परहेज की जरूरत होती है। खासकर मीठे चीज़ों को खाने की मनाही रहती है। इसके साथ ही एक्सरसाइज और बेहतरीन डाइट जरूरी है। इसके लिए डॉक्टर्स द्वारा डायबिटीज के मरीजों को 45 मिनट तक लगातार टहलने की सलाह दी जाती है। साथ ही विशेषज्ञ योग के कई आसन जैसे कपालभाति और मंडूकासन करने की सलाह देते हैं।

हालांकि,  ये सभी उपाय सही और कारगर हैं, लेकिन जब बात इंसुलिन और ब्लड शुगर लेवल दोंनो की आती है, तो इसके लिए महज वाकिंग और योग काफी नहीं है। इसके लिए anti-gravity exercise जरूरी है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो एंटी ग्रेविटी एक्सरसाइज जरूर करें। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।  आइए जानते हैं-

विशेषज्ञों की मानें तो एंटी ग्रेविटी एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। इसके लिए आप सीढ़ी का सहारा ले सकते हैं। सीढ़ी चढ़ने और उतरने को भी एंटी ग्रेविटी एक्सरसाइज कहा जाता है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे करने से संपूर्ण शरीर में रक्त का संचार होता है। इसे करने का सही समय भोजन करने के दो घंटे बाद है। जबकि इसे दिन में कम से कम तीन बार करना चाहिए।

इसके लिए रोजाना तीन बार तकरीबन 5-10 मिनट तक सीढ़ी चढ़े और उतरें। हालांकि, घुटनों में दर्द  से पीड़ित लोगों को एंटी ग्रेविटी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। उन्हें नाइट्रिक ऑक्साइड डंप एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति जो डायबिटीज से पीड़ित है और वह दोनों एक्सरसाइज करने में असमर्थ है, तो ऐसे लोगों को आसान एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए ज़मीन पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों और पैरों को हवा में 1 से 2 मिनट तक लहराकर रखें। डायबिटीज के मरीज के लिए एंटी ग्रेविटी एक्सरसाइज दवा समान है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *