गांधी जयंती पर महात्मा गांधी पर बनी 5 शानदार फिल्में जरूर दिखाएं अपने बच्चों को, ये रही पूरी लिस्ट

Mahatma Gandhi Jayanti: हर साल पूरे देश में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। इस दिन को न सिर्फ महात्मा गांधी के जन्मदिन के रूप में याद किया जाता है बल्कि इसी दिन लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिन होता है। इस दिन को आम हो या खास हर कोई एक अलग रंग में रंगे नजर आते हैं। गांधी जी के जीवन पर आधारित कई फिल्में भी बनी है जो लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। ये फिल्में लेागों को गांधी जी के मार्ग पर चलना खिलाती हैंं। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में ​भी  गांधी जी पर फिल्में बन चुकी हैं। इनमें से कई फिल्मों में दर्शकों ने काफी पंसद किया है। दो अक्टूबर के मौके पर हम आपको महात्मा गांधी पर बनी कुछ खास फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं जिसे आज आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। तो चलिए देखते हैं…

1. Gandhi –  साल 1982 में महात्मा गांधी के जीवन पर बनी रिचर्ड एटनबरो की फिल्म ‘गांधी’ ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित है। इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार हॉलीवुड एक्टर बेन किंस्ले ने निभाया था। ‘गांधी’ फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। ये फिल्म गांधी जी के जीवन पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। इस मूवी में  अमरीश पुरी, ओम पुरी, रोहिणी हट्टंगणी और रजित कपूर जैसे एक्टर्स ने दमदार अभिनय किया था। इस मूवी में  बिहार के चंपारण आंदोलन को दिखाया गया।
2. Hey Ram – नसीरुद्दीन शाह अभिनित फिल्म ‘हे राम’ साल 2000 में रिलीज़ हुई थी। इसमें नसीरुद्दीन शाह ने गांधी का रोल प्ले किया ​था। इस फिल्म का निर्देशन कमल हासन ने किया ​था। ‘हे राम’ देश के विभाजन के बाद हुए दंगों और उसके बाद गांधी जी की हत्या पर आधारित है। फिल्म में शाहरुख खान, अतुल कुलकर्णी, रानी मुखर्जी, गिरीश कर्नाड और ओमपुरी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

3.The Making of the Mahatma- ये फिल्म मोहनदास करमचंद गांधी से लेकर बापू के महात्मा बनने तक की पूरी कहानी को दर्शाता है। इसमें दिखाया गया है कि ब्रिटेन और अफ्रीका में रहने के दौरान गांधी जी ने क्या देखा और उससे उनके जीवन में क्या कुछ बदलाव हुआ। इस फिल्म में  रजित कपूर ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था।

4. Gandhi, My Father- नेशनल अवॉर्ड ​विनर फिल्म ‘गांधी, माई फादर’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, दर्शन जरीवाला, भूमिका चावला और शेफाली शाह ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर अनिल कपूर हैं। ये फिल्म गांधी जी के बड़े बेटे हरिलाल गांधी पर आधारित है। इसमें दोनों के बीच सोच और विचारों में कितना फर्क था ये दिखाया गया।
5. Lage Raho Munna Bhai- ये फिल्म पूरी तरह से ‘गांधीगिरी’ पर आधारित है। मतलब उनके उद्देश्यों पर कैसे चला जाए इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *