शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से सरकारी गाइडलाइन के अनुसार दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया

खरौंधी(गढ़वा):- शुक्रवार को थाना परिसर में दुर्गा पूजा शांति पूर्ण मानने को लेकर श्री वंशीधर नगर एसडीओ जयवर्धन कुमार की उपस्थिति में शांति समिति का बैठक किया गया। जिसमे जयवर्धन कुमार ने कहा दुर्गा पूजा नवरात्र में सभी पूजा समिति सरकार तथा जिला प्रशासन के द्वारा प्राप्त गाइड लाइन का पालन करना है। दुर्गा पूजा आयोजन समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण नहीं किया जायेगा। प्रखंड में सभी दुर्गा पूजा पंडाल चारो तरफ से खुला होगा।

दुर्गा मूर्ति का 4 फिट से अधिक ऊंचाई नहीं होगी। दुर्गा पूजा पंडाल के आसपास किसी भी तरह का ठेला, खोमचा आदि नहीं लगाया जायेगा। पूजा के दौरान पंडाल में सोशल डेस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से किया जायेगा। पूजा पंडाल में 7 से अधिक की संख्या में लोगो उपस्थित नहीं रहेंगे। मूर्ति विसर्जन में जुलूस का आयोजन नहीं किया जायेगा। प्रखंड के सभी पूजा पंडाल या सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। पूजा पंडाल के सभी कमेटी को जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। पुलिस इंस्पेक्टर भवनाथपुर रामजीत महतो ने कहा दुर्गा पूजा समारोह के दौरान पूजा कमेटी के लोग सरारती तत्व के लोगो पर नजर रखे। उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दे ताकि समय पर उसके ऊपर अंकुश लगाया जा सके।
इस दौरान बीड़ीओ महेंद्र छोटू राम, प्रमुख धर्मराज पासवान, उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी, थाना प्रभारी सदानंद कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, अरंगी मुखिया शिवकुमार यादव, खरौंधी मुखिया उपेंद्र कुमार भारती, जितेंद्र प्रसाद यादव डॉ. रामनाथ मेहता, पीएसआई सुरजीत चौधरी, कृष्णा कुमार कुशवाहा, सीआई वासुदेव राय, उपेंद्र दास सहित प्रखंड के दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे।
फोटो कैपसन:- शांति समिति में उपस्थित लोगों को संबोधित करते एसडीओ जयवर्धन कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *