कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच रावण के पुतले का हुआ दहन असत्य पर सत्य की हुई विजय।

डिजिटल भारत न्यूज़24x7LiVE- संवाददाता- (विकाश कुमार/चोपन/ सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)

 

चोपन। रेलवे रामलीला मैदान में पिछले 40-45 वषों से चली आ रही रामलीला का इस बार कोविड-19 महामारी के चलते दशहरे के दिन जलने वाले रावण के पुतले का दहन भी इस बार फीका रहा लेकिन रेलवे रामलीला समिति ने दशहरा के दिन रावण के पुतले पर दहन करने की परंपरा जारी रखा वहीं इस बार चोपन में हर साल 75 फीट बनने वाले रावण के पुुुुतले की अपेक्षा इस बार छोटा रावण का पुतला दहन किया गया जिसकी ऊंचाई 30 फिट की थी।

उसके पूर्व रामलीला मंच पर राम कथा का आयोजन किया गया व भगवान की सुंदर सुंदर झांकिया लोगों को मनमोहक लगी। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी नवीन तिवारी अपने हमराहियों के साथ चप्पे चप्पे पर तैनात रहे। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह ने आये हुए समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया व इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिए समस्त कार्यकर्ताओ की भी सराहना की। वही इस मौके पर रामलीला अध्यक्ष सुनील सिंह, संजय जैन, सितलेश मिश्रा, मनोज सिंह, धर्मेश जैन, संजय चेतन, हैदर खां, सभासद अनिल जायसवाल, सत्यप्रकाश तिवारी, अंकुर जायसवाल, रामकृत राम,रामाश्रय यादव, अर्पित मिश्रा, प्रमोद यादव, विवेक दुबे, तीर्थराज शुक्ला, राजेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *