ओबरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत
डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE– संवाददाता- दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)
ओबरा सोनभद्र में दिनांक 7.11.2020 दिन शनिवार के दोपहर में लगभग 3:30 बजे राज मोहम्मद का लड़का फैज अंसारी उम्र करीबन लगभग 20 वर्ष रेलवे ट्रैक क्रास कर रहा था उसी दौरान मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मृत्यु हुई।
घटना की खबर घर के परिजनों को पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। सारा खुशी गम में बदल गया सूत्रों की माने तो राज मोहम्मद का वह इकलौता लड़का था।यह घटना कैसे हुई सोनभद्र प्रशासन जांच में जुटी।