बिहार चुनाव व उपचुनाव में जीत पर झूमे बीजेपी कार्यकर्ता, बांटी मिठाई

सोनभद्र  बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के साथ गुजरात में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की मेहनत आज रंग लायी है और निश्चित रुप से बिहार में एक बार जनता ने फिर से एनडीए की सुशासन की सरकार को चुना है, उसके लिए बिहार की जनता को हृदय से बधाई देते हुए आभार प्रकट किया यह जीत भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों की जीत है, कार्यकर्ताओं की जीत है और मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश व गुजरात की जनता की जीत है। उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के छः विधानसभा में ऐतिहासिक जीत हासिल किया। इस जीत में जिस तरह से कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब जरुरतमंदो का ख्याल किया है, उसका नतीजा है कि जनता ने दिल खोलकर समर्थन किया। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी छः सीटें बरकार रखने के अलावा आम कार्यकर्ता का भरोसा भी जीतने में कामयाब रही। सरकार की नीति और कामकाज पर जनता की मुहर लगने के साथ संगठनात्मक मजबूती सिद्ध होना मिशन-2022 के लिए शुभ संकेत है।”

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, ओबरा विधायक संजय गोंड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा गोविन्द यादव, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेन्द्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, ई0 रमेश पटेल, उदयनाथ मौर्या, अभिषेक सिंह चन्देल, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, अजीत रावत, विनोद पटेल, कन्हैया जायसवाल, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेहता, नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, सुमन केशरी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा विनय श्रीवास्तव, जिला कार्यसमिति सदस्य कमलेश चौबे, आलोक सिंह, सुनील सिंह, वरुण तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *