उप महानिरीक्षक ने ओबरा तापीय व जल विद्युत का किया निरीक्षण

उप महानिरीक्षक ने ओबरा तापीय व जल विद्युत का किया निरीक्षण

डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVEसंवाददाता- दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)

ओबरा सोनभद्र केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई पूर्वी जोन के उप महानिरीक्षक डॉक्टर डी.पी.परिहार ने ओबरा तापीय व जल विद्युत का निरीक्षण किया गया। सीआईएसफ यूनिट ओबरा तापीय एवं जल विद्युत उत्पादन गृहाे की सुरक्षा व्यवस्था का दिनांक 19/11/2020 को निरीक्षण किया।

उन्होंने परियोजना के सभी प्रवेश द्वारों महत्वपूर्ण स्थलो ओबरा डैम पर सुरक्षा व्यवस्था का गहराई से जायजा एवं निरीक्षण किया व वर्तमान खतरों के दृस्ट्रिगत सुरक्षा व्यवस्था को चौबंद करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिया।

इस दौरान औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओबरा के सदस्यों को सैनिक सम्मेलन के माध्यम से परियोजना की सुरक्षा मे उसकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों तथा सावधानियों को विस्तार में बताया एवं स्वास्थ्य तथा व्यक्तिगत गतिविधियों ध्यान देने के लिए भी बताया।

साथ ही उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बल सदस्यों को उचित परितोषिक दिए जाने की घोषणा भी की। अंत में परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक आर.पी.सक्सेना एवं महाप्रबंधक प्रशासन श्री गोविंद मिश्र के साथ परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था पर सार्थक विचार किया। इस दौरान श्री एच.एस.शर्मा,कमांडेंट ओ.राजेंद्र, उप कमांडेंट श्री आर.पी.सिंह,सहायक कमांडेंट एवं सभी निरीक्षक यू.पी.आर.भी.यू.एन.एल के सभी अधिकारी सहित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *