भगवान भास्कर को अर्घ देती छठ व्रती।

खरौंधी (गढ़वा):- प्रखंड के खरौंधी, चंदनी, राजी, सुंडी, करिवाडीह, सिसरी, अरंगी, मझिगावां तथा कुपा पंचायत में शनिवार को सुबह उगते भगवान भास्कर को अर्घ देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। प्रखंड के पंडा नदी तथा डोमनी नदी में अर्घ्य देने के बाद सभी छठ व्रतियों के साथ संगे संबंधी अपने-अपने घरों को लाैट आए।

इससे पूर्व प्रखंड में 18 नवंबर को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व प्रारंभ हुआ। इसके अगले दिन सभी छठ व्रतियों द्वारा खरना के शाम डूबते भगवान भास्कर को अर्घ के साथ विशेष प्रसाद बनाकर छठ माता और सूर्य देव की पूजा किया। इसके दूसरे दिन शुक्रवार को छठ व्रतियों ने पूरे दिन निर्जला रहकर शाम को डूबते भगवान भास्कर को नदी या तालाब में खड़े होकर अर्घ्य दिया। शनिवार को अहले सुबह छठ घाटों पर छठ व्रतियों ने पानी में खड़े होकर उगते भगवान भास्कर को अर्घ दिया। साथ ही परिवार की खुशहाली के लिए छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर की प्रार्थना किया। प्रखंड में सूर्योदय के साथ ही छठ महापर्व संपन्न हो गया। छठ महापर्व में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान प्रमुख धर्मराज पासवान तथा उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने सभी छठ घाट जाकर छठ व्रतियों को बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *