पूजन सामग्री का वितरण करते कायस्थ समाज के लोग।

खरौंधी(गढ़वा):- प्रखंड के राजी बस्ती में शुक्रवार को कायस्थ वाहिनी अन्तरराष्ट्रीय वरीय सदस्य बसंत लाल श्रीवास्तव तथा पत्नी प्रमिला देवी ने सभी छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। शुक्रवार की शाम राजी बस्ती के सभी छठ व्रतियां जब पंडा नदी छठ घाट पर जाने लगी तो उसी समय छठ व्रतियों के बीच ईख, अगरबती, सिंदूर, पान, कसइली आदि पूजन सामग्री का वितरण किया।

कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय सदस्य सह समाजसेवी बसंत लाल श्रीवास्तव ने कहा राजी कायस्थ समाज के लोगों ने हमेशा से ही समाज सेवा के साथ-साथ धार्मिक त्योहारों में भी लोगों को मदद करता है। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर पूजन सामग्री का वितरण करना बहुत ही पुनीत कार्य है। हर साल की भांति इस साल भी राजी सभी छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया है। साथ ही बताया लगभग 100 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया है। इस दौरान मुकेश कुमार श्रीवास्तव, शिवम् कुमार श्रीवास्तव, संकल्प श्रीवास्तव, अरनव श्रीवास्तव तथा अंकू श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *