सोनभद्र : मकर संक्रान्ति पर्व को लेकर जिला मुख्यालय समेत ऊर्जांचल के बाजारों में लाई, चूड़ा, गुड़, तिलवा, तिलकुट की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर खरीदारी के लिए भारी भीड़ जुटने लगी हैं। इसके साथ ही घरों में भी इसकी तैयारियां की जाने लगी हैं।
पुराणों के अनुसार, 14-15 जनवरी को मनाये जाने वाले मकर संक्रान्ति पर्व पर स्नान, दान, जप, हवन आदि करने से महान पुण्य फल की प्राप्ति होती है। मकर संक्रान्ति के दिन सूर्य भगवान की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। हालांकि वस्तुओं की महंगाई बढ़ी है। हर सामान की खरीदारी में ग्राहकों को जेब अधिक ढीली करनी पड़ रही है। गांवों से आए खरीदारों की मानें तो त्योहार तो मनाना ही है। इसके लिए कुछ अधिक पैसे भी खर्च होंगे तो दूसरा कोई विकल्प नहीं है। ग्रामीणों ने इस बात को स्वीकार किया कि महंगाई से दिक्कतें बढ़ी हैं। सामान थोड़ा सस्ता होता तो निश्चित ही खुशहाली अधिक होती।