रेनुकूट उपचुनाव में 51 मतों पर सिमटा कमल का फूल, निर्दल उम्मीदवार निशा सिंह विजयी।

रेनुकूट उपचुनाव में 51 मतों पर सिमटा कमल का फूल, निर्दल उम्मीदवार निशा सिंह विजयी।

रेनुकूट उपचुनाव जीतते ही भावुक हुई निशा सिंह ,कहा पति के अधूरे ख्वाब को करेंगी पूरा।

51 मत पर सिमटी भाजपा उम्मीदवार शारदा खरवार।

दुद्धी। कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच तहसील मुख्यालय पर आज रेनुकूट नप अध्यक्ष उपचुनाव की मतगणना आज सम्पन्न हुई।जिसमें स्वर्गीय बबलू सिंह की पत्नी निशा सिंह ने भारी मतों से विजय हासिल किया। निशा सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी अनिल सिंह को 1586 मतों से परास्त किया। उपचुनाव में निशा सिंह को 3476 मत , अनिल सिंह को 1890, भाजपा के उम्मीदवार शारदा खरवार को 51 ,राजपति साहनी को 34 मत ,04 मत नोटा के पड़े तथा 120 मत अवैध घोषित हुए
सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतगणना 12 बजे दोपहर तक पूर्ण कर ली गयी।जिसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए निर्वाचन अधिकारी मनमोहन मिश्रा ने विजेता उम्मीदवार निशा सिंह को अपने हाथों प्रमाण पत्र सौंपा।
निशा सिंह ने भावुक होते हुए मीडिया से कहा कि यह जीत रेनुकूट की जनता को समर्पित है,कहा कि वे अपने पति के अधूरे सपनों को पूरी करेंगी और रेनुकूट की जनता का सदैव सहयोग करूंगी।
मतगणना के दौरान प्रथम राउंड में भाजपा प्रत्याशी शारदा खरवार को 26 , अनिल सिंह को 875, निशा सिंह को 1597 राजपति साहनी को 16 व 2 मत नोटा में पड़े।दूसरे राउंड में शारदा खरवार को 20 ,अनिल सिंह को 789, निशा सिंह को 1463 ,राजपति साहनी को 18 व 1 मत नोटा में पड़े।तीसरे राउंड में शारदा खरवार को 5 , अनिल सिंह को 225 , निशा सिंह को 416, राजपति साहनी को शून्य व 1 मत नोटा के पड़े।
मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम थे, अभेद सुरक्षा में कुल 150 पुलिस के जवान 5 थानाध्यक्ष 2 प्लाटून पीएसी तैनात किए गए थे।इस दौरान एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ,एएसपी अभय नाथ त्रिपाठी , उपजिलाधिकारी सुशील कुमार यादव ,दुद्धी सीओ संजय वर्मा , घोरावल सीओ , प्रभारी निरीक्षक दुद्धी अशोक कुमार सिंह , थानाध्यक्ष विंढमगंज प्रदीप कुमार , बभनी थानाध्यक्ष अविनाश चंद्र सिन्हा के साथ अन्य थानाध्यक्ष मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *