कुएं में मिला विवाहिता का शव, पति पर मुकदमा

आसनडीह (सोनभद्र): बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी एक विवाहिता का शव उसी के घर के बाहर कुएं में उतराया हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। ऐसे में पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

चपकी गांव निवासी सफीना खातून (24) पत्नी जफर अहमद रात में खाना खाकर अपने घर में सो गए। सुबह सफीना का शव घर के बाहर कुएं में मिली। पति जफर अहमद उर्फ जानू ने बताया कि रात बारह बजे के बाद नींद आने पर सो गए। इसके बाद सफीना कब घर से निकली इसकी जानकारी नहीं है। सुबह जब जगा तो बिस्तर पर नहीं थी। बाहर निकला तो देखा कुएं के पास उसकी साल पड़ी थी। कुएं में झांका तो उसका शरीर दिखाई दिया। कुएं में शव देखने के बाद वह आस पास के लोगों को तथा ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान पति अजय कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा तथा उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *