डीएवी के छात्रों को दी गई विदाई
संवाददाता-संतोष सिंह सा-संपादक (ओबरा/सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)
शक्तिनगर (सोनभद्र) : खड़िया स्थित डीएवी स्कूल में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन कर कक्षा 12वीं के छात्रों को विदाई दी गई।
इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या संध्या पांडेय ने शिक्षकों एवं छात्राओं के साथ द्वीप प्रज्ज्वलित व केक काट कर किया। प्रधानाचार्य ने छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कहा कि जीवन में चुनौतियों का सामना कर सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम, लगन तथा समर्पण नितांत आवश्यक होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11वीं की खुशी और खुशबू ने जहां नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं छात्रों द्वारा नाटक का मंचन कर मैत्री भाव का संदेश दिया गया। हेड ब्वाय बृजमेंद्र मिश्र तथा हेड गर्ल आयुषी गुप्ता ने भाषण देकर अपने अनुभव बांटे एवं सभी का आभार व्यक्त किया। कक्षा 12वीं के शिक्षक जितेंद्र कुमार मिश्रा ने जहां अपने अनुभव को साझा किया वहीं इतिहास विषय के शिक्षक आनंद मोहन सिंह ने जाने कहां गए वो दिन गीत प्रस्तुत कर पुरानी यादों को ताजा किया। कक्षा 11वीं की छात्रा अन्नपूर्णा मिश्रा ने सभी का स्वागत प्रस्तुत किया।