नगर पंचायत दुद्धी कस्बे के संकट मोचन मंदिर परिसर पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे समस्त समाजसेवियों ने दुद्धी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा मंजुषा जायसवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया।

उपेंद्र कुमार तिवारी जिला ब्यूरो (सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)

नगर पंचायत दुद्धी कस्बे के संकट मोचन मंदिर परिसर पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे समस्त समाजसेवियों ने दुद्धी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा मंजुषा जायसवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया।

संकट मोचन मंदिर पर राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित अन्य संस्थाओं के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। लोगों ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश अग्रहरी, नंदलाल अग्रहरी, नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार अग्रहरी ने शोक सभा कर उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख प्रार्थना की।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अछैबर नाथ गुप्ता, रविन्द्र जायसवाल, जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरी, सुरेंद्र गुप्ता, पंकज जायसवाल, अरुडोदय जौहरी, देवनारायण जायसवाल, दिनेश आढ़ती, धीरज जायसवाल, डॉ गौरव सिंह, सन्दीप जायसवाल, गोरखनाथ अग्रहरी, राहुल अग्रहरी, प्रेमचंद यादव, लल्लन कसेरा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *