अर्जुन सिंह बने डिजिटल पत्रकार संघ के अध्यक्ष

अर्जुन सिंह बने डिजिटल पत्रकार संघ के अध्यक्ष

संवाददाता- (सुनील कुमार पाठक/ डाला/ सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)
मोबाइल नंबर- +919919073847

आज शनिवार दोपहर गुरमुरा में डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी गठन की बैठक गुरमुरा में संजय केशरी के आवास पर संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने अध्यक्ष के रूप में अर्जुन सिंह का चुनाव किया तथा उनका सम्मान सभी सदस्यों द्वारा किया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अर्जुन सिंह ने डाला संवाददाता सुनील कुमार पाठक से बात करते हुए बताया कि डिजिटल पत्रकार संघ हर पत्रकार साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेगी तथा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है उसे भी भली भांति निभाते हुए समाज को जागरूक तथा संगठित करने का प्रयास करूंगा।
संरक्षक के रूप में अशोक कनौजिया ने कहा कि यह संस्था केवल नाम के लिए नहीं बनी है अपितु पत्रकारों के हितों के लिए सदैव लड़ते हुए नजर आएंगी वहीं संरक्षक शशी चौबे ने कहा कि हम एक परिवार है तथा हमारी जिम्मेदारी समाज को जागरूक करने का है तथा
इस संगठन में चाहे जो भी पत्रकार हो सभी एक समान है ।इस संगठन ने उपाध्यक्ष के रूप में संजय केसरी, महामंत्री मनोज, कोषाध्यक्ष हरिओम, सचिव अनिल कुमार अग्रहरि तथा मिडिया प्रभारी सोनू पाठक को चुना है।इस मौके पर मिथलेश भारद्वाज,सोनू, हरिओम,असलम,संजय केशरी,संजय, भास्कर, अभिषेक आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *