प्रखंड मुख्यालय स्थित भीतर भंडरिया में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी एवं प्रखंड कार्यकारिणी

संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
भंडरिया (गढ़वा) – प्रखंड मुख्यालय स्थित भीतर भंडरिया में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी एवं प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा असहाय लोगों के बीच मोदी आहार का वितरण किया गया।

असहाय लोगों में ज्यादातर दैनिक मजदूरी करने वाले अथवा ठेला आदि लगाकर भरण पोषण करने वाले लोग शामिल थे। मोदी आहार वितरण के दौरान विधायक प्रतिनिधि बिरझू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष भूषण सिंह, उपाध्यक्ष विनय कुमार जयसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *