छत्तीसगढ़ बिलासपुर से साइकिल से भंडरिया पहुंचे लोग

संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
भंडरिया (गढ़वा)- लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में मजदूरों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रशासन चाहे जितना दावा करें किंतु इस वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन में भी परिवार के साथ रहने की चाहत में आज भी कई लोग सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करने से बाज नहीं आ रहे। ता

वाकया भंडरिया का है जहां छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से साइकिल से चलकर 5 लोग भंडरिया मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय स्थित मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केन्द्र में खाना खाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि लॉक डाउन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इस कारण लगभग 350 किलोमीटर की दूरी साइकल से ही तय करते हुए आए हैं। यहां से अपने-अपने घर जाएंगे। उन्होंने बताया कि बिलासपुर से भंडरिया की दूरी तय करने में 4 दिन का समय लगा। यहाँ खाना खाकर फिर अपने गंतव्य की ओर निकल पड़ेगे। बिलासपुर से यहां पहुंचे लोगों में गढ़वा जिला के खरौंधी प्रखंड के रविंद्र पासवान, विकास पासवान, बरडीहा प्रखंड के विनोद चौधरी, बिशुनपुरा प्रखंड के जगदीश शर्मा एवं पलामू जिला के जपला प्रखंड के विजय राजवार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *