रंका अनुमंडल पदाधिकारी संजय पाण्डेय लॉकडाउन की समीक्षा करने भंडरिया पहुँचे।

संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
भंडरिया(गढ़वा) – रंका अनुमंडल पदाधिकारी संजय पाण्डेय लॉकडाउन की समीक्षा करने भंडरिया पहुँचे। लॉकडाउन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के बाद वे प्रखंड विकास पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी के साथ भंडरिया प्रखंड स्थित बनाये गये क्वारन्टाईन सेंटर का निरीक्षण किया।

जिसमें भंडरिया,जनेवा एवं करचाली पंचायत भवन में बनाया गया क्वारन्टाईन सेंटर का जायजा लिया। जमौती स्कूल को सेंटेलाईज करा कर बाहर से आए हुए मजदूरों को रखने के लिए क्वारन्टाईन होम के रूप में विकसित किया गया है। वहीँ भंडरिया स्थित किराना दुकान राजू गोस्वामी, निरंजन जयसवाल के खाद्यान का स्टॉक व रेट की जानकारी प्राप्त किये। उन्होंने लाॅकडाउन का मजाक नही बनाने एवं सभी को नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान बरगढ़ प्रखंड में भी इनका दौरा हुआ जहाँ उड़ीसा से करतब दिखाने वाले दो दर्जन लोगों को रंका एसडीओ ने चुड़ा-गुड़ का वितरण किया। वहीं छोटे बच्चों के लिए लेक्टोजिन एवं अमूल दुध उपलब्ध कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *