संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
भंडरिया (गढ़वा)- भंडरिया थाना क्षेत्र के जनेवा पंचायत में 12 मुसहर परिवार के बीच ग्राम पंचायत मुखिया शंकर सिंह के द्वारा आपदा राहत खाद्यान्न कोष से चावल का वितरण किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी मुसहर परिवार अनाज के अभाव में भोजन के लिए परेशान थे। साथ हीं लॉक डाउन के दौरान वे भिक्षाटन के लिए भी बाहर नहीं जा पा रहे थे। इस बीच सुमन उरांव समेत कुछ स्थानीय समाजसेवी लोगों ने उनकी सहायता की थी, और इसकी सूचना तत्काल स्थानीय मुखिया को दिया था। जिस पर मुखिया ने आपदा राहत खाद्यान्न कोष से सभी मुसहर परिवार को चावल उपलब्ध कराया। चावल प्राप्त करने वालों में संजय मुसहर,अजय मुसहर, मुनि मुसहर, चांदमुखी मुसहरीन, शकुनी मुसहरीन, प्रधान मुसहर आदि शामिल हैं।