प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी ने आज नौका स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया।

संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
भंडरिया (गढ़वा)- प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी ने ग्राम नौका स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक की जानकारी ली और दुकान में लाभुकों को समाजिक दूरी मनाते हुए राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करने हेतु दुकान में चुना से मार्क करना बताया जिससे भीड़ न लगे। राशन वितरण से संबंधित कई अन्य निर्देश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *