क्वारंटाइन सेंटर का डीएम और एसपी ने लिया जायजा

डिजिटल भारत न्यूज़24×7 वेब पोर्टल चैनल- सह-संपादक -संतोष सिंह (ओबरा/सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)

ओबरा (सोनभद्र) : ओबरा के शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर का मंगलवार को जिलाधिकारी एस राजलिगम एवं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने जायजा लिया। यहां गत बुधवार से मिल्लत नगर की एक मस्जिद से लाए गए 17 सहित 19 लोगों को रखा गया है। अधिकारियों ने स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

डीएम ने ओबरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह से कई जानकारी ली। खासकर क्वारंटाइन किए गए लोगों द्वारा सहयोग या असहयोग जैसे पहलुओं की भी जानकारी ली। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मिल्लत नगर मस्जिद का भी भ्रमण किया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी क्वारंटाइन किए गए लोग पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं। सभी को सही समय से भोजन, पानी सहित सभी व्यवस्थाएं दी जा रही हैं। दरअसल, दिल्ली मरकज मामले को लेकर जारी निर्देश के तहत ओबरा सीओ भास्कर वर्मा एवं थाना प्रभारी शैलेश राय ने 31 मार्च को मस्जिद में मौजूद रुड़की के 16 लोगों की जानकारी ली थी। 14 मार्च से रह रहे 16 व्यक्तियों क्वारंटाइन में रखने के निर्देश के बाद एक अप्रैल को शिक्षा निकेतन में इन सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग के परीक्षण में सभी लोग स्वस्थ पाए गए। गत शुक्रवार को उक्त मस्जिद के एक और व्यक्ति सहित सेक्टर 10 से लाए गए दो अन्य को भी सेंटर में रखा गया। कुल 19 व्यक्तियों के सैंपल की जांच निगेटिव आई थी। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा भास्कर वर्मा, थाना प्रभारी शैलेश राय एवं चौकी इंचार्ज कृष्ण अवतार सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *