राशन नही मिलने पर आपबीती सुनाती महिलाएं

संवाददाता- (विमलेश कुमार/भवनाथपुर/ गढ़वा/ झारखण्ड)

भवनाथपुर : टाउनशिप स्थित भाजपा विधायक के आवास पर राशन वितरण कि खबर सुनकर राशन लेने गयी झोपडीपट्टी मुहल्ले कि आधा दर्जन महिलाओं को हाउस गाड ने गोली मारने कि धमकी देकर भगा दिया।
कोरोना महामारी को लेकर पुरे देश मे लॉक डाउन के बाद मेहनत मजदूरी करने वाले मजदूरों के समक्ष परिवार का भरण पोषण करने मे कठिनाई हो रही है, हालांकि सरकार, समाजसेवी, व भवनाथपुर विधायक क्षेत्र के कोई भी व्यक्ति भुखा ना रहे इसका भरपूर प्रयास कर राशन वितरण कर रहे है।
बुधवार को झोपडीपट्टी की आधा दर्जन महिलाएं यह खबर सुनकर की विधायक आवास मे राशन मिल रहा है, राशन लेने पहुंची। वहीँ फुलेशरी कुअंर, बुधु मुंडा, प्रियंका देवी, ललमुनिया कुअंर, कौशिल्या देवी, पारमनी देवी, मानमती कुअंर आदि ने बताया कि आवास मे राशन लेने गये थे, जहां विधायक के कार्यकर्ता द्वारा हमसभी का नाम पता लिखकर कहा की जाईए। हमलोग को राशन नही मिला राशन मांगने लगे तो आवास पर पुलिस के जवान ने कहा जाओ यहां से नही तो गोली मार देंगे। कहा राशन मांगने पर गोली मारने कि धमकी दिया जा रहा है, बताया कि हमलोग का राशन कार्ड भी नही है। लॉक डाउन मे मेहनत मजदूरी भी नही कर पा रहे है, किसी प्रकार घर खर्च चल रहा है। विधायक के निजी सचिव धनंजय कुमार ने कहा कुछ महिलाएं आयी थी, उनलोगों का नाम लिखकर कहा गया घर जाईए गुरुवार को राशन घर पहुंच जाएगा, लॉक डाउन मे भीड नही लगाना है, किसी भी जवान ने महिलाओं से अभ्रद व्यवहार या गोली मारने जैसी बात नही कही है, लोग बदनाम करने के लिए झुठी दुष्प्रचार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *