किसानों के मोबाइल पर धान क्रय होने का मैसेज आने के बावजूद भी किसानों का धान क्रय नहीं होने से किसान काफी चिंतित है।

डिजिटल भारत न्यूज़24×7LiVE- संवाददाता- (बिपिन कुमार/ डंडई/ गढ़वा/ झारखण्ड)
डंडई:-
प्रखंड के किसानों के मोबाइल पर धान क्रय होने का मैसेज आने के बावजूद भी किसानों का धान क्रय नहीं होने से किसान काफी चिंतित है। जिसको लेकर डंडई के किसानो ने पुनः विरोध जताया है।किसानों ने कहा की धान क्रय को लेकर हमलोग जिला के पदाधिकारियों से माह दिसंबर से ही मांग कर रहे हैं, वहीं जिला कार्यालयों का भी दर्जनों बार चक्कर लगाया जा चुका है,परंतु अधिकारियों की ओर से सिर्फ धान क्रय होने का आश्वासन ही दिया जाता है।वहीं 16 अप्रैल को धान क्रय होने के लिए किसानों के मोबाइल पर मैसेज भी आया फिर भी अभी तक धान का खरीदारी नहीं हो पा रहा है।
किसानों ने बताया कि धान क्रय को लेकर पिछले महीने आमरण अनशन भी किया गया था। जो गढ़वा एसडीओ के निर्देश पर बीडीओ सोमा उराँव के द्वारा धान क्रय कराने के लिए लिखित आश्वासन भी दिया गया था पर किसानों का धान क्रय अभी तक नहीं हुआ। किसानों ने बताया कि हम लोगों का दिन प्रतिदिन धान बर्बाद भी हो रहा है और हम लोग कर्ज में डूबते जा रहे हैं। क्योंकि धान की फसल उगाने के लिए हम लोग बीज, खाद सहित अन्य सामग्री कर्ज पर लिए थे जो आज काफी कर्ज हो गया है। किसान गुप्तेश्वर साह,ननदु यादव ,राजेश मेहता,अशोक प्रसाद,संजय प्रसाद ,रंजीत प्रसाद ,एडी लाल, आशीष राणा सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि लाक डाउन की स्थिति में धान क्रय के अभाव में हम लोग काफी परेशान हैं। एक तो हमलोग काफी कर्ज में डूबे हुए हैं। वहीं कर्ज चुकाने को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *