डाला शहीद स्थल पर मनाया गया मजदूर दिवस

डाला शहीद स्थल पर मनाया गया मजदूर दिवस

डिजिटल भारत न्यूज़24x7LiVE- -संवाददाता-(सुनील कुमार पाठक/ डाला/ सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)

यूनियन अध्यक्ष राजेश द्विवेदी जी के निर्देशानुसार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (मई दिवस) के उपलक्ष्य पर अल्ट्राटेक सीमेंट लि. डाला इंटक यूनियन महामंत्री, उ.प्र. इंटक के संयुक्त सचिव एवं इंडियन नेशनल सीमेंट वर्कर्स फेडरेशन के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार मिश्र ने अपने यूनियन के साथियों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग व लाकडाउन के नियमों का पालन करते हुए डाला चौकी इंचार्ज के साथ डाला शहीद स्थल पर शिकागो के शहीदों व डाला के शहीदों को पुष्प अर्पित कर याद किया उत्तम मिश्रा ने डाला चौकी इंचार्ज चन्द्रभान सिंह एवं सिपाहियों के साथ साथ पत्रकार बंधुओं को कोरोना वायरस की लड़ाई में पुरी तन्मयता, निष्ठा के साथ सजग रहने व डाला के अंदर लाकडाउन का सही तरीके से पालन कराने व निरंतर असहायों की सेवा में लगे होने से पुरे हर्ष के साथ अंग वस्त्र से सम्मानित किया व बाहर रह रहे गरीब मजदूर एवं असहाय लोगों के लिए एक बोरी खाद्यान्न, ५० नोज मास्क व गुल्लक से प्राप्त १७११ रू. धनराशि प्रदान किया व अनुरोध किया कि जरूरतमंद लोगों तक सामग्री वितरित कराने का कष्ट करें।

महामंत्री उत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार व डीएम महोदय सोनभद्र के आदेशानुसार अल्ट्राटेक प्लांट सुचारू रूप से लाकडाउन का पालन करते हुए चल रहा। उत्तम मिश्रा ने कहा कि लाकडाउन के कारण कम कर्मचारियों के द्वारा काम लिया जा रहा है एक प्लांट के – फोर इस समय बंद है प्रोडक्शन कम हो रहा है। प्रबंधन सुचारू रूप से कालोनी परिसर के कर्मचारियों व बाहर से बूलाए गये लेबरों को कालोनी परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग व मेडिकल जांच कराते हुए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रहने व खाने की व्यवस्था कर फैक्ट्री में काम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री मजदूरों की मां होती है इसलिए मजदूर व प्रबंधन को आपसी तालमेल बैठाकर फैक्ट्री की निरंतर उन्नति की जा सकती है जिससे मजदूर भी खुशहाल रहे। उन्होंने जानकारी शेयर करते हुए बताया कि आज का दिन यानी मई दिवस अमेरिका के शिकागो शहर के मजदूरों के मांग काम के घंटे ८ करने को लेकर आंदोलन करने से जिसमें गोलीबारी में ७ मजदूर मारे गए फिर वहां से ही पुरे देश की सरकारों ने काम के घंटे ८ करना सुनिश्चित हुई। अभी कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय यूनियनों ने सरकार को लिखित तौर पर दिया है कि काम के घंटों के साथ छेड़छाड़ न किया जाय काम के घंटे ८ ही रहने चाहिए। उत्तम मिश्रा ने भी कहा कि काम के घंटे ८ के साथ साथ काम का सही दाम यानी सही मजदूरी जरूर होनी चाहिए। लाकडाउन का पालन करते हुए यूनियन से उत्तम मिश्रा के साथ राजेश तिवारी
बृजेश मिश्रा
राजेश कुमार
दादूलाल शुक्ला
दिलीप सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *