बच्चों को मास्क देते डीलर व बीडीओ

डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE– संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
भंडरिया(गढ़वा) – भंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सरईडीह के डीलर जितेन्द्र कुमार गुप्ता के द्वारा प्रखंड के जनेवा पंचायत के बंगाली डेरा टोले में रह रहे मुसहर जाति के परिवार के बीच सुखा राशन वितरण किया गया। 200 पैकेट सुखा राशन में चुड़ा, गुड़, बिस्कीट,मिक्सचर, मास्क, हाथ धोने के लिए साबुन का वितरण किया गया है।

मुसहर परिवार सहित अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच भी राशन का वितरण किया गया। राशन वितरण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी,राजेश कुमार वर्मा उर्फ बब्लू सिन्हा, भागीरथी कुशवाहा, सुरेन्द्र गुप्ता उर्फ टिकईत, विकास कुमार आदि मौजूद थे। सरईडीह गाँव में डीलर जितेंद्र गुप्ता के जनवितरण केन्द्र पर राशन लेने पहुंचे सभी लाभुकों को मास्क भी दिया गया है। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन वितरण कर वे स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। इस दौरान श्री गुप्ता ने कहा कि प्रखंड में सेवाकार्य के दौरान दर्जनों लोगों के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच राशन वितरण किया जा रहा है किन्तु क्षेत्र में मास्क लगायें लोगों का सर्वथा अभाव है। ज्यादातर सरकारी कर्मी एवं कोविड-19 के सतर्कता टीम के सदस्य व पुलिसकर्मी मास्क का उपयोग करते दिखते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोगों को मास्क दिया जा रहा है। दुकान में राशन लेने आ रहे सभी लोगों को जागरूक करते हुए मास्क उपलब्ध करा रहा हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *