तुलसी जयंती पर किया गया हवन यज्ञ

 

इगलास। हर वर्ष श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन तुलसी जयंती मनाई जाती है। शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पूर्व संध्या पर महामंत्री के आवास पर सुंदर कांड पाठ आयोजित कर मनाई गई। इस दौरान विश्व कल्याण व कोरोना से मुक्ति दिलाए जाने के लिए हवन-यज्ञ किया गया। अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कौशिक ने कहा कि तुलसीदास ने सगुण भक्ति की रामभक्ति धारा को ऐसा प्रवाहित किया कि वह धारा आज भी प्रवाहित हो रही है। उन्होंने रामभक्ति से सिर्फ अपना ही जीवन कृतार्थ नहीं किया बल्कि सभी को श्रीराम के आदर्श से बांधने का प्रयास भी किया। डा. नृपतिदेव भारद्वाज ने कहा कि तुलसीदास ने भगवान श्रीराम के जीवन को रामचरित मानस में दर्शाया है। तुलसीदास ने अपनी रचनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए उन्हीं की भाषा का प्रयोग किया है। कालीचरन गौड़ ने कहा कि तुलसी भारत के सर्वश्रेष्ठ कवियों में एक हैं। इस मौके पर गोकुलचंद कटारा, फूलचंद तिवारी, प्रभात कुमार शर्मा, बाबूदत्त शर्मा, गौरीशंकर उपाध्याय, दीवान सिंह, अमित कटारा, सूरजपाल शर्मा, चौ. रामवीर सिंह, जगदीश प्रसाद, राजकुमार शर्मा, अरुन कटारा, आंशू शर्मा, डा. सुभाषचंद्र शर्मा, भीष्म कुमार, आदित्य कटारा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *