भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने वृंदावन पहुंच कर किए ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन

वृंदावन /- भाजपा नेत्री व पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य रविवार को वृन्दावन पहुँची , बेबीरानी मौर्य का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व राज्यपाल ने ठाकुर श्री बाँके बिहारी के दर्शन किये। वही विधिवत पूजा अर्चना कर पार्टी की जीत की मनोती माँगी।

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य इस बार विधानसभा चुनाव में आगरा देहात सीट से भाजपा की उम्मीदवार रही है पूर्व राज्यपाल के वृंदावन पहुंचने पर पार्षद रसिक वल्लभ नागाचर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया उन्होंने कहा कि वह एकादशी के पर्व पर प्रदेश में सुख शांति की कामना करने आई हैं ठाकुर जी से प्रार्थना करने आई हैं कि पूरे उत्तर प्रदेश में सुख शांति रहे आज एकादशी है भगवान श्री कृष्ण की कृपा सब पर बनी रहे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने उन्होंने कहा कि भाजपा पहले से बेहतर प्रदर्शन कर सरकार बनाने जा रही है।

 

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *