वृंदावन । रविवार को जाट समाज विकास समिति की एक बैठक साधना गार्डन वृन्दावन में श्री सोहन लाल जी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें दिनाँक 26-12-2022 की चुनाव कार्यवाही की पुष्टि की गई व पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। जिसमें घनश्याम चौधरी अध्यक्ष, राजन चौधरी उपाध्यक्ष, राजवीर सिंह एडवोकेट सचिव, बच्चू सिंह उपसचिव, अर्जुन सिंह कोषाध्यक्ष, रामगोपाल को सांस्कृतिक सचिव व अमर सिंह को संगठन मंत्री चुना गया। समिति द्वारा समाज के वरिश्ठ नागरिकों का माल्यार्पण कर व साफा बांधकर सम्मान किया गया। श्री सोहनलाल जी ने राजा महेंद्र प्रताप जी के योगदान पर प्रकाश डाला।सभा मे मुख्य रुप से देशराज चौधरी, ब्रजराज, तोताराम जी, वेदराम, कन्हैया चौधरी, ओमप्रकाश सिंह एड, देवेंद्र पाल् सिंह , हमबीर सिंह
नाबाव सिंह, भगवान दास गोपाल सिंह, किशन सिंह, पीताम्बर सिंह, वनवारी लाल आदि उपस्थित रहे।