यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की मदद में लगे भाजपा पदाधिकारी

अलीगढ़ :- भाजपा जिला कार्यालय जापान हाउस पर बुधवार को पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद के लिए भाजपा की ओर से लखनऊ का एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया। साथ ही भाजपा पदाधिकारियों की तीन टीमें बनाई गईं। भाजपा के पदाधिकारी यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिवार वालों से मिलकर हर संभव मदद करने और ‌भाजपा लखनऊ द्वारा जारी की गई टोल फ्री नंबर पर उच्च पदाधिकारियों से बातचीत कराई। भारत सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिवार वालों की भारत सरकार से समन्वय करा कर हर संभव मदद का प्रयास कर रहे हैं। गठित टीमों में क्षेत्रीय मंत्री अनिता जैन, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, डॉ गोपाल माहेश्वरी, अनेल पाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, गौरव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, अवध प्रकाश सिंह, ठाकुर सुरेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। यूक्रेन में जिला अलीगढ़ के 49 छात्र अध्यन कर रहे थे। मोदी सरकार ने सभी छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित वापस निकालने की जिम्मेदारी ली है। संबंधित एजेंसियां अपने पूर्ण प्रयासों के साथ लगी हुई है। जिले में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा संगठन के आदेशानुसार स्थानीय स्तर पर यथासंभव मदद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *