चिंतन:पूरे दिन दूसरों की कमियों की चर्चा हमारी संकल्प शक्ति का ह्रास है:ठाकुर संजीव कृष्ण

 

राधे राधे

 आज का भगवद चिन्तन

शुभ संकल्प 
पूरे दिन दूसरों की कमियों की चर्चा करते-करते हम अपने समय का तो अपव्यय करते ही हैं इससे हमारी स्वयं की संकल्प शक्ति भी कमजोर हो जाती है। गलत आचरण वाले लोगों की चर्चा करते-करते मन भी यह धारणा निर्मित कर लेता है कि दुनिया खराब लोगों से भरी पड़ी है।

अपने जीवन को शुभ उद्देश्यों और शुभ संकल्पों के लिए तैयार करो। जो व्यक्ति सृजनात्मक, रचनात्मक कार्य में लग जाते हैं उन्हें दूसरों की बुराई और दोष देखने का वक्त ही नहीं मिलता।

दुनिया में जितने भी महान व्यक्ति जो कलाकार, चित्रकार, कवि, साहित्यकार और वैज्ञानिक हुए वो केवल इसीलिए सफल हो पाए क्योंकि वो प्रत्येक पल अपने अनुष्ठान में सतत संलग्न रहे। आप भी संसार को बहुत कुछ दे सकते हैं। क्या दे सकते है अब ये तो आप स्वयं ही जानते हैं।

संजीव कृष्ण ठाकुर जी
समर्पण गौशाला, गोवर्धन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *