अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ’’अनन्ता’’ मेगा इवेंट का हुआ आयोजन! 

महिलाओं ने लैंगिक असमानता से लड़ते हुए देश सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने-आप को किया साबित

 अलीगढ़ 08 मार्च 2022 (सू0वि0) महिलाओं ने अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों में खुद को साबित करते हुए अपने साहस से जीवन को बदला है। महिलाओं ने अपनी परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेके बल्कि आत्म सम्मान की लड़ाई को लड़कर समाज में आदर्श स्थापित किया है। महिलाओं ने लैंगिक असमानता से लड़ते हुए देश सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने-आप को साबित किया है परन्तु अभी भी कई क्षेत्रों और स्थानों पर महिलाओं के साथ लैंगिक भेदभाव का व्यवहार किया जाता है। 

 उक्त उद्गार जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित ’’अनन्ता’’ मेगा इवेंट में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हमारे देश में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। आज की नारी ने साबित कर दिया है कि जीवन की दौड़ में वह पुरूषों से कम नहीं है। मॉ के रूप में कमजोर दिखने वाली नारी को जब लगता है कि उसके बच्चे पर खतरा है तो उसकी रक्षा के लिये वह रणचंडी का रूप धारण कर लेती है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं द्वारा किये गये कार्यों को उजागर करने का दिन है। एक सामान्य महिला भी दो घरों को रोशन करती है और जब यही सामान्य सी महिला आप जैसी महिलाओं से प्रेरणा लेती है तो समाज की बेहतरी के लिए एक मिसाल बन जाती है। अनन्ता मेगा इवेंट के तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ एवं अनुकरणीय कार्य करने वाली ऐसी ही महिलाओं एवं बालिकाओं की प्रतिभा को सम्मानित किया जा रहा है ताकि इससे अन्य महिलाएं भी प्रेरित होकर समाज एवं महिलाओं के कल्याण के लिए आगे आएं। 

 इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य विकास अधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने तुलसी का पौधा एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने प्रतीक चिन्ह देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। रतन प्रेम डीएवी बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देवी स्वरूपा आदि शक्ति के रूप पर गीत एवं भाव नृत्य प्रस्तुत किया। कस्तूरबा गॉधी आवासीय विद्यालय नगर क्षेत्र की बालिकाओं ने बेटियों को कोख में मारने वाले हत्याओं के विरूद्ध बेटियों के गुणों का गीत एवं भाव नृत्य के माध्यम से बखान किया। इस अवसर पर सुनीता गुप्ता एसोशिएट प्रोफेसर, मनीषा यादव, शर्मीला शर्मा प्रधानाचार्या टीकाराम कन्या विद्यालय, उमा रानी, पूजा वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, संध्या बघेल, वंशिका मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना फौजदार द्वारा किया गया। 

 

*इनको मिला सम्मान:*

 पुलिस विभाग से कंचन कटिहार, अलका तोमर, रेशमा राठी, रितु तोमर, ज्योति, सोनम चौधरी, कृष्णा कुमारी, रीना जादौन, प्रिया लोधी, ज्योति, स्वास्थ्य विभाग से रेखा किशोर, अंजना, श्रीमती रसूलन, स्वयं सेवी संगठन व समाजसेवी साजिदा नदीम, डॉ हिना अशरफ, सिस्टर जीवन रोश, कनक जादौन, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास के लिए रीना अग्रवाल, उर्वशी गौड़, उच्च शिक्षा क्षेत्र में सुनीता गुप्ता एवं शर्मीला शर्मा, माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र में मनोरमा ठाकुर, अर्चना फौजदार, बेसिक शिक्षा क्षेत्र से ललिता शर्मा, उत्तरा, कविता गुप्ता, जयमाला ठाकुर, तहसील व राजस्व क्षेत्र से रेखा वर्मा, मनीषा यादव, पूजा सक्सेना, रेखा रानी, तान्या शर्मा, विनीता शर्मा, दीपिका वार्ष्णेय, महिला कल्याण क्षेत्र से सीमा, सीमा कुमारी, एनआरएलएम से नेहा कुलश्रेष्ठ, लता देवी, सावित्री, पूनम देवी, नीरज देवी, प्रवीण, बाल विकास पुष्टाहार क्षेत्र से निकिता सिंह, नवनीत शर्मा, रजनी शर्मा, सुधा सिंह, धर्मवती, नगर निगम क्षेत्र से प्लवक्षा मेनवाल, मीना शर्मा, प्रीति कुमारी, कुसुमलता, रंजना शर्मा, पंचायती राज विभाग से आरती, अनुपमा, दीप्ति कुमारी, दीपिका सिंह, रजिया खान, खेलकूद क्षेत्र से रमा सिंह एवं सुजाता सिंह को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संम्मानित किया गया।

———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *