अलीगढ़ सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग की कि भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित किया जाए। प्रदेश महासचिव अरविंद पंडित ने कहा कि सपा सरकार में भगवान परशुराम जयंती पर पूर्ण अवकाश घोषित हुआ था।
लेकिन पिछले सरकार के कार्यकाल में पूर्ण अवकाश को रद कर दिया गया था। महासभा के लोगों ने पुन: भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा मौजूद रहे।