बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में, दर्शन करने आए श्रद्धालु की हुई मौत
शुभम शर्मा की रिपोर्ट
वृंदावन । विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के बाहर गाजियाबाद निवासी श्रद्धालु की मौत हो गयी। श्रद्धालु अपने मथुरा निवासी रिश्तेदार के साथ बाँके बिहारी जी के दर्शन करने आया था। कोविड गाइड लाइन में मिली ढिलाई के कारण शनिवार को मंदिर पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसकी बजह से श्रद्धालु मंदिर में अंदर नहीं घुस पाया और बाहर ही उसकी मौत हो गयी।
वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के 4 गेट के पास उस समय हडकंप मच गया जब गाजियाबाद निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण सिंह की अचानक मृत्यु हो गयी। लक्ष्मण सिंह अपने मथुरा आनंद लोक कॉलोनी निवासी रिश्तेदार के साथ दर्शन करने आये थे। लक्ष्मण सिंह बांके बिहारी मंदिर में प्रवेश के लिए 4 नम्बर गेट के पास खड़े ही थे कि वह अचानक गिर पड़े। बुजुर्ग लक्ष्मण सिंह के अचानक गिरते ही मंदिर के गार्ड रवि की नजर उन पर पड़ी। रवि बुजुर्ग को उनके रिश्तेदार और अपने साथियों की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर सुनते ही उनके रिश्तेदार विलाप करने लगे।
वही 65 वर्षीय लक्ष्मण सिंह भगवान के दर्शन करने की अभिलाषा लिए वृंदावन पहुंचे। लेकिन यहां उनका मौत इंतजार कर रही थी। मंदिर में दर्शन करने से पहले ही उनकी मौत हो गयी। जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजीव कुमार जैन ने बताया कि लक्ष्मण सिंह को यहां लाया गया जब उनको चैक किया तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी। लक्ष्मण सिंह की मृत्यु कार्डियक अटैक की बजह से हुई।
कोरोना गाइडलाइन में मिली ढील के बाद शनिवार को बांके बिहारी के दर्शनों के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार को जया एकादशी का पर्व भी था। इसके कारण भीड़ अधिक हो गयी। मंदिर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे। शहर के प्रवेश मार्गों पर पुलिस की बैरिकेड्स के कारण जाम की स्थिति बनी हुई थी।