लड़की ने कहा कि मुझे नहीं पता मेरी सगाई कब हुई थी, लेकिन लड़का देखा तो लड़की ने क्या कहा ?

AB LIVE NEWS 

राजगढ़. राजगढ़ में 18 साल की युवती उस वादे के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है जो वादा उसकी 5 साल की उम्र में घरवालों ने किया था। दरअसल बचपन में ही बेटी के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। लेकिन अब जब बेटी बालिग हुई तो उसने शादी से इंकार कर दिया।

बचपन में हुई सगाई के वक्त लड़के पक्ष ने 15 हजार रुपए दिए थे और अब जब लड़की ने शादी करने से मना किया तो लड़के वाले उन 15 हजार रुपयों के बदले ब्याज सहित 6 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं दिए तो घर से उठाकर ले जाएंगे।
‘शक्ल गंदी, लड़का शराबी, नहीं करूंगी शादी ।

मामला राजगढ़ के खिलचीपुर के देवरी गांव का है। यहां रहने वाली 18 साल की विनीता (बदला हुआ नाम) की शादी महज 5 साल की उम्र में घरवालों ने पास के ही रहने वाले गांव के एक लड़के के साथ तय कर दी थी।

अब जब 13 साल बाद विनीता 18 साल की हुई तो लड़के वालों ने शादी के लिए कहा लेकिन विनीता ने लड़के को देखने के बाद उससे शादी करने से इंकार कर दिया। विनीता का कहना है कि लड़का अच्छा नहीं दिखता है और शराब पीने का आदी है इसलिए वो उससे शादी नहीं करना चाहती।

विनीता के शादी से इंकार करने के बाद अब लड़के पक्ष के लोग उससे सगाई के वक्त दिए 15 हजार रुपयों के एवज में ब्याज सहित 6 लाख रुपए मांग रहे हैं और धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं दिए तो घर से उठा ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *