नववर्ष की पूर्व संध्या पर आरएसएस ने किया पथ संचलन, पथ संचलन का जगह जगह हुआ ‘पुष्पवर्षा’ कर स्वागत किया

अलीगढ़ से तुषार की रिपोर्ट 

अलीगढ़ – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नूतन नव वर्ष के उपलक्ष में पुर्व संध्या पर गुणात्मक पथ संचलन निकाला गया। जोकि रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर अचल, दुबे के पढाव चौराहा। पर सेवा भारती द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मीनाक्षी पुल रामघाट रोड होती हुई समद रोड होती हुई सेंटर प्वाइंट चौराहे से अलीगढ़ जंक्शन पान दरिबा पर युवा मोर्चा द्वारा महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने स्वागत किया।

पथ संचलन घोष की कदम ताल पर गुरुद्वारा होते हुये। नौरंगाबाद पुल पर होते हुये अचल ताल के आगे से रामलीला मैदान पर ही समापन हुआ। सभी स्वयंसेवक ठीक पांच बजे रामलीला मैदान पर एकत्र हुए। जिसमें सभी को तीन भागों के हिसाब से तीन वाहिनीयों में बांटा गया।

सर्वप्रथम महर्षि दयानंद भाग की वाहिनी थी, उसके साथ एक घोष का पथक था। ठीक उसके पीछे महर्षि वाल्मीकि भाग की वाहिनी थी। उसके पीछे का बांसुरी की धुन पर कदम ताल करवा रहा था। जिसको देखकर लोगों ने बहुत प्रसन्ना की। तत्पश्चात महर्षि वेदव्यास भाग की वाहिनी थी उसके पीछे घोष की वाहिनी ड्रम पर कदम ताल करवा रही थी।

सभी लोगों ने रास्ते में पथ संचलन पर पुष्पवर्षा की संचलन एंव घोष को देखकर सभी ने बहुत प्रसन्नता की। कार्यक्रम का संचालन महानगर के शारीरिक प्रमुख प्रीतम एंव ललित मोहन ने किया। घोष की सर्व व्यवस्था महानगर घोष प्रमुख मयंक कुमार ने की।

पथ संचलन में विशेष रूप से विभाग प्रचारक जितेन्द्र कुमार, विभाग सरसंघचालक ललित कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, महानगर प्रचारक सचिन, महानगर कार्यवाह रतन वार्ष्णेय, महानगर संघचालक अजय सर्राफ, भाग संघचालक आन्नद कुमार, प्रेमपाल, भाग प्रचारक मोहित, महानगर विधार्थी प्रचारक सोनवीर, मुकेश बंटी, अतुल, मुकेश राजपूत, अंकुर शिवाजी, दीपक झां, हर्षद हिन्दू, एंव सोशल मीडिया प्रमुख विशाल देशभक्त सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *