कथा के आखिरी दिन, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया कन्यापूजन, वितरीत किया महाविशाल भंडारे का प्रसाद

लोनी से वरिष्ठ पत्रकार मदन लाल की रिपोर्ट 

लोनी के रामपार्क स्थित सिद्वबाबा मंदिर पर 11 अपै्रल से शुरू हुई श्रीरामकथा के सातवें और आखिरी दिन रावण वध और भगवान राजा राम चंद्र जी के राजतिलक के साथ श्रीरामकथा का विराम हुआ। रविवार का दिन होने के कारण जनसैलाब के रूप में रामभक्त कथा सुनने पहुंचे।

इस दौरान भगवान रामजी के राज्यभिषेक पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर समेत पूरे पंडाल में हुई पुष्पवर्षा पर रामभक्त जमकर झूमे। कथा के अंतिम दिन सीता हरण, भगवान राम का हनुमान से मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंका दहन, मेघनाथ, कुंभर्कण समेत रावण वध का अद्भुत और अलौकिक वर्णन कथा व्यास जी ने किया। कथा समापन के बाद विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कन्यापूजन कर, महाविशाल भंडारे का प्रसाद श्रीरामकथा में आए जनसैलाब रूपी भक्तों को वितरीत किया।

अधर्म पर धर्म की और असत्य पर सत्य की सदैव होती है विजय-कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज

कथा व्यास जी द्वारा अंतिम दिवस की श्रीराम कथा का वर्णन करते हुए कहा कि चौदह वर्ष वनवास करने के पश्चात भगवान श्रीराम जब अयोध्या पहुंचे तो अयोध्यावासियों ने खुशियों से झूम उठे। रामायण हमें जीने के तरीके सिखाती है।

रामायण हमें आदर सेवा, भोग, त्याग व बलिदान के साथ सिखाती है कि दूसरों की संपत्ति कितना भी मूल्यवान क्यों न हो हमारा उसपर कोई अधिकार नहीं है।

श्री रामकथा की अमृत वर्षा की शुरूआत हुई पूज्य व्यास जी द्वारा सीतारण, लंका दहन, राम-रावण युद्ध व विभिषण का राज्यभिषेक और भगवान राम का अयोध्या लौटने पर राज्यभिषेक प्रसंगों की बड़े ही मार्मिक ढंग से व्याख्या की।

व्यास जी ने कहा जिस प्रकार भगवान राम ने दीन-दुखियों वनवासियों, आदिवासियों के कष्ट दूर करते हुए उन्हें संगठित करने का कार्य किया एवं उस संगठित शक्ति के द्वारा ही समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर किया।उसी प्रकार आज भी समाज संगठित होकर व्यापत बुराईयों को दूर कर सकता है।

कथा व्यास जी ने बताया कि बुराई और असत्य ज्यादा समय तक नहीं चलती अन्ततः अच्छाई और सत्य की जीत होती है। भगवान राम के राज्यभिषेक के दौरान पुष्प वर्षा हुई और लोनिवासियों ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ झूमकर भगवान राम के राजतिलक की सभी को बधाई दी।

इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनिवासियों का आभार जताते हुए कहा भव्य और दिव्य श्रीरामकथा श्रीरामभक्तों के बिना सफल नहीं हो सकती थी और लोनिवासियों ने श्रीरामकथा के सभी दिन जिस अनुशासन और जनसैलाब के साथ श्रीरामकथा का श्रवण किया है |

यह अनुकरणी है। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं और सभी से अपील करता हूं कि श्रीरामचरित्रमानस में दिखाएं गए मार्गो को अपने सार्वजनिक जीवन में आत्मसात करें जिससे एक अच्छे नागरिक और हमसभी मिलकर एक आदर्श लोनी का निर्माण कर सकें। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, संघ, वीएचपी, बजरंग दल एवं विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी कथा श्रवण हेतु पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *