अलीगढ:अमुवि तिब्बिया कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर दुष्कर्म का आरोप पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास..
अलीगढ:कलेक्ट्रेट पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
अलीगढ़; सिविल लाइन क्षेत्र की एक महिला ने आज कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला का आरोप है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू ) के तिब्बिया कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सीओ सिविल लाइन श्वेताभ पांडे ने बताया महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।