नववर्ष में डीएम इन्द्र विक्रम सिंह को मिला सलेक्शन ग्रेड का तोहफा

अलीगढ़ : 31 दिसम्बर 2022 (सूवि) जिला मजिस्ट्रेट इन्द्र विक्रम सिंह को नये वर्ष पर प्रदेश सरकार ने सलेक्शन ग्रेड के तोहफे से नवाजा है। इन्द्र विक्रम सिंह अब पे-मेट्रिक्स में लेवल 13 में रहते हुए प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। मूल रूप से यूपी के फतेहपुर जनपद के रहने वाले इन्द्र विक्रम सिंह जनपद अलीगढ़ में एसडीएम एवं एडीएम के रूप में प्रशासनिक सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के वर्ष 2010 के आईएएस अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने शामली, शाहजहांपुर, बलिया में जिलाधिकारी के पदीय दायित्वों का निर्वहन करने के उपरान्त 09 जून 2022 को अलीगढ़ के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। मा0 राज्यपाल महोदया के अनुमोदन के उपरान्त उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शनिवार को राजाज्ञा जारी कर दी गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *