बुलंदशहर से यतिन शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर: चेन स्नेचिंग व लूट करने वाले गिरोह के सरगना समेत 3 सदस्य गिरफ्तार। लूट, स्नेचिंग छिनैती की घटना को अंजाम देता है गिरोह, हापुड़ के मूल निवासी हैं सभी आरोपी। आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज, 7 दिन पहले ही जेल से छूटा है गिरोह का सरगना विकास।
हापुड़ जेल से छूटने के बाद बुलंदशहर को नया ठिकाना बनाने वाले थे लूटेरे। आरोपियों से लूटे गए आभूषणों की पीले धातु की एक थपिया,3 तमंचे व कारतूस बरामद।
बुलंदशहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे आरोपी। बुलंदशहर की औरंगाबाद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी किये गिरफ्तार।