ट्रैफिक हेड कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से गस खाकर जमीन पर गिरा


अलीगढ़ :  थाना बन्नादेवी क्षेत्र माल गोदाम पर रोजाना की तरह ट्रैफिक पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह अपने अन्य साथियों के साथ ड्यूटी कर रहा था। तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई। और उल्टी आने लगी जिससे गश खाकर जमीन पर गिर गया।

मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने हेड कांस्टेबल को देखा तो आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया। जहां डॉक्टर ने इमरजेंसी में उपचार कर भर्ती कर लिया।

जहां हेड कांस्टेबल का उपचार चल रहा है। अन्य साथी ने जानकारी देते हुए बताया। कि रोजाना की तरह ड्यूटी कर रहे थे तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई और गश खाकर जमीन पर गिर गए |

आनन-फानन में हम लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह लेकर आए हैं। उसके बाद जानकारी मिलने पर टी आई कमलेश यादव अन्य साथियों के साथ जिला अस्पताल मलखान सिंह वार्ड नंबर 7 में पहुंचे और बीमार पड़े हेड कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह से जानकारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *