देश और दुनिया में भारत की छवि को मजबूत करने में सिख समुदाय की अहम भूमिका है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर सिख प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्‍हें संबोधित किया। इस संबोधन में उन्‍होंने हमारे धर्म गुरुओं से लेकर विश्‍व में भारत की मौजूदा स्थिति और देश और दुनिया में फैली कोरोना महामारी का भी जिक्र किया।

उन्‍होंने कहा कि भारत के लोगों ने पूरी दुनिया में जो करके दिखाया है, वो तारीफ के काबिल है। उन्‍होंने ये भी कहा कि भारतीयों ने पूरी दुनिया में अपनी बहादुरी और काम के प्रति अपनी निष्‍ठा से सफलता हासिल की है और दुनिया में देश का मान बढ़ाया है।

उन्‍होंने कहा कि हमारे गुरुओं ने हमें साहस और सेवा का गुण सिखाया है। भारत के लोग बिना किसी संसाधन के दुनिया के विभिन्न हिस्सों में गए और अपने श्रम से सफलता हासिल की। यह है आज न्यू इंडिया की भावना है।

पीएम ने कहा कि न्यू इंडिया दुनिया पर अपनी छाप छोड़ते हुए नए आयाम छू रहा हैकोविड महामारी का यह दौर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस की शुरुआत में लोग भारत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे थे, लेकिन अब लोग हर जगह भारत की मिसाल दे रहे हैं।

उन्‍होंने सिख प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि पहले कहा जा रहा था कि भारत में इतनी बड़ी आबादी है, वे पूरी आबादी का टीकाकरण कहां से करेंगे, लोगों की जान कैसे बचेगी? लेकिन आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *