अलीगढ़ पिसावा के गांव रकराना के खेतों पर पानी लगाने गये एक किसान की कल रात गोली मारकर हत्या कर दी गई, मृतक की पत्नी ने अज्ञात दो या तीन आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है |
पप्पू सिंह उम्र 42 वर्ष पुत्र राम सिंह ने करीब 30 बीघा खेत जिंस पर ले रखा है। जिसमें फसल बोने के लिए वह शुक्रवार की रात पलेवा करने के लिए गया था। करीब नौ बजे बिजली जाने के बाद वह पास के ही एक देशी शराब के ठेके पर आकर बैठ गया।
इसी दौरान दो नकाबपोश युवक आये और किसान के सीने में गोली दाग दी। जैसे ही यह जानकारी किसान के परिजनों को हुई तो वह आनन-फानन में खेतों पर पहुंच गए और पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अलीगढ़ भेज दिया गया। जहां रास्ते में ही किसान की मौत हो गई। अलीगढ़ मेडिकल पहुंचने पर भी डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया गया है।