मंत्रोच्चारण के मध्य हुआ भगवान नरसिंह का अभिषेक,स्वरूपो ने किया नगर में भ्रमण

 

मंत्रोच्चारण के मध्य हुआ भगवान नरसिंह का अभिषेक,स्वरूपो ने किया नगर में भ्रमण

शुभम शर्मा की रिपोर्ट

वृन्दावन । वृंदावन मंदिरों की नगरी में दिन भगवान नृसिंह जयंती महोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य धूमधाम के साथ मनाया गया। अठखम्भा स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर में दोपहर को वेदमंत्रोच्चारण के मध्य पंचामृत अभिषेक किया गया। वहीं ठा. राधादामोदर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही शाम को ठाकुरजी की नृसिंह अवतार की झांकी सजाई गई।

अठखम्भा स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर में रविवार को दोपहर 12 बजे वेदमंत्रोच्चारण के मध्य भगवान नृसिंह का पंचामृत अभिषेक किया गया। मंदिर में सेवायतों द्वारा वेदमंत्रोच्चारण के मध्य विधिविधान से भगवान नृसिंह की विग्रह का पंचामृत अभिषेक कर विशेष आरती की गई तथा भगवान नृसिंह, विघ्नहर्ता श्रीगणेश, एवं बराह भगवान के मुकुटों का पूजन किया गया। शाम को फूलबंगला में विराजमान नृसिंह भगवान की झांकी सजाई गई। वहीं अठखम्भा चौराहा पर नृसिंह लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर मंदिर सेवायत दिनेश शर्मा, बाबूलाल शर्मा, नगर निगम के उपसभापति राधाकृष्ण पाठक, विजयकिशोर मिश्र, नीरज अग्रवाल, मुरलीधर अग्रवाल, कनिका प्रसाद गोस्वामी, भुवनेश मिश्रा एवं अलौकिक शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *