मथुरा वृंदावन नगर निगम ने महोली रोड मार्ग पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा शनिवार को नए बस स्टैंड से महोली रोड बजरंग चौराहा इंडस्ट्रियल एरिया तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क-फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से रखी गई सामग्री को जब्त किया गया। अभियान को लेकर कुछ स्थानीय व्यापारियों द्वारा विरोध भी जताया गया। नगर निगम की टीम में भविष्य में फुटपाथ पर अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी। बताते चलें की नया बस स्टैंड से महोली रोड होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर जगह-जगह फुटपाथों पर अस्थाई अतिक्रमण कर लिए गए हैं। दुकानदारों ने जहां समान रख लिया है, वहीं ढकेल और खोमचे भी फुटापाथों को घेरे रहते हैं। इसके चलते खरीददारी के लिए आने वालों को सड़क पर ही वाहन पार्क करने पड़ते हैं। इससे यह मार्ग अत्यंत संकरा हो गया है। जाम की समस्या से अक्सर बनी रहती है। इसकी लंबे समय से शिकायतें भी मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से हुए नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल को फुटपाथों को खाली कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। शनिवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ नया बस स्टैंड पहुंच गया। यहां से अभियान की शुरुआत की गयी। फुटपाथों पर किए अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गयी। देखते ही देखते बंजरंग चौराहा तक फुटपाथ खाली नजर आने लगे। कुछ स्थानों पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो नगर निगम की टीम ने फुटपाथों पर रखा समान जब्त करना शुरु कर दिया।

 

रिपोर्ट // प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *