वृंदावन:संतो ने प्रशासन से की मांग,भूरीवाला आश्रम भू माफियाओं से हो कब्जा मुक्त..

 

संतो ने प्रशासन से की मांग, भूरीवाला आश्रम भू माफियाओं से हो कब्जा मुक्त

वृंदावन । वृंदावन गोविंद देव मंदिर के निकट स्थित सिंहपौर हनुमान आश्रम में वृंदावन के संत समाज में एक बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता कृष्णानंद महाराज ने की। सभी संतो ने एक राय होकर भूरी वाला आश्रम पर कब्जाधारियों के कब्जे को हटाए जाने को लेकर प्रशासन से मांग की। वही मामले में कोर्ट में विवाद चल रहा था,वादी पक्ष दर्शनानंद प्रतिवादी पक्ष स्वामी कृष्णानंद एवं समस्त ट्रस्टीयों की कोर्ट में 2 से 3 महीने तक बहस चली। जिसमें वादी पक्ष दर्शनानंद किसी भी प्रकार का कोई भी साक्ष्य अपने मालिकाना हक के पक्ष में कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाए। वही अपर सिविल जज सी डी मथुरा ने बादी पक्ष के दावे को खारिज कर दिया है। कोर्ट के इस निर्णय से प्रतिवादी पक्ष ट्रस्टी गण एवं वृंदावन संत समाज में खुशी की लहर आई और कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही एक स्वर में प्रशासन से मांग की है, कि दर्शनानंद ने भू माफियाओं के साथ मिलकर आश्रम पर कब्जा कर रखा है। वह कब्जा मुक्त होना चाहिए एवं आश्रम की समस्त सेवा पूजा व्यवस्थाएं स्वामी कृष्णानंद एवं समस्त ट्रस्टीगणों को सौंपी जाएं।
महामंडलेश्वर नवल गिरी ने कहा जब कृष्णानंद महाराज भूरी वाले आश्रम में मौजूद थे, तो बारिश के समय रात्रि में पुलिस प्रशासन ने उनको बाहर कर दिया था, तो अब कोर्ट का आदेश आया है और उस आदेश को लागू करने में देरी न की जाए और तत्काल प्रभाव से कृष्णानंद जी को आश्रम की व्यवस्थाएं सौंपी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *