झारखण्ड के मुख्यमंत्री को वृंदावन के पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार ने पोर्ट्रेट भेंट किया..

 

झारखण्ड के मुख्यमंत्री को वृंदावन के पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार ने पोर्ट्रेट भेंट किया

वृंदावन । श्री धाम वृंदावन के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने पिछले सप्ताह झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पोर्ट्रेट को मुख्यमंत्री के निवास राँची में भेंट किया।
कृष्ण कन्हाई चित्रकार ने बताया कि तेल चित्र के वने इस पोर्ट्रेट को यथार्थवादी शैली मे बनाया गया था। चित्र को देखकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंत्रमुग्ध हो गए। झारखंड मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर पर भी ट्विट करते हुऐ पद्मश्री कृष्ण कन्हाई की प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि मेरा और मेरे पिता जी के साथ इस तरह का पोर्ट्रेट पहली बार किसी चित्रकार ने बनाया है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी अपने ट्विटर पर ट्वीट करके वृंदावन के पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार की प्रशंसा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन व विधायक जय मंगल सिंह मौजूद रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *