अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था ने शुरू किया स्व संजीव राजा मेधावी पुरुस्कार..

अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था ने शुरू किया स्व संजीव राजा मेधावी पुरुस्कार

अलीगढ़ हेल्पलाइन हर साल 4 मेधावी छात्रों को देगी संजीव राजा मेधावी पुरुस्कार

अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था की एक शोकसभा आवास विकास में संस्था के कार्यालय पर आयोजित हुई जिसमें अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था के संरक्षक पूर्व विधायक संजीव राजाजी के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्राथना की।
संस्था के संस्थापक राज सक्सेना ने बताया कि संजीव राजाजी हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।

अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था पूर्व विधायक संजीव राजाजी की स्मृति में संजीव राजा मेधावी पुरुस्कार शुरू करेगी।

जिसमे वर्ष 2023 में हाइस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक,परास्नातक में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को साईकिल देकर उनका सम्मान किया जाएगा।

अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था द्वारा इस तरह से संस्था के संरक्षक स्व संजीव राजाजी को आजीवन याद रखेगी।

शोक सभा में ,आदित्य अग्रवाल,विक्रांत गर्ग,आनन्द सक्सेना,मयूर राठी,शिखर अग्रवाल,सचिन अग्रवाल,हिर्देश कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *