वृंदावन:मुस्कुराहटें”ने मनाया होली का उत्सव,लगाया एक दूसरे को गुलाल..

 

“मुस्कुराहटें” ने मनाया होली का उत्सव,लगाया एक दूसरे को गुलाल

वृंदावन । वृंदावन में होली का उत्सव लगातार 40 दिनों तक चलता ही रहता है। इस 40 दिन के अंतराल में कई सामाजिक संस्थाएं भी होली महोत्सव का आयोजन करती हैं। इसी क्रम के चलते वृंदावन की मुस्कुराहटें संस्था के द्वारा एक होटल में होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। साथ ही इस मौके पर सभी पदाधिकारियों को उनके पद भी वितरित किए गए। संस्था की सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और होली के गीतों पर थिरक कर होली के महोत्सव का लुत्फ उठाया। वही इस मौके पर संस्था के सदस्यों के द्वारा फूल उड़ा कर भी होली का आनंद उठाया गया। वही इस मौके पर बोलती हुई संस्था की अध्यक्ष श्रुति अग्रवाल ने कहा कि उनकी संस्था के द्वारा आज होली के महोत्सव का आयोजन किया गया है। उनकी संस्था का लक्ष्य है कि वह हर एक निराश्रित और असहायजन की जीवन में खुशियों की लहर ला दे। उनकी संस्था का नाम मुस्कुराहटे ऐसे ही नहीं रखा गया है। इसके पीछे का रहस्य यह है, कि इस संस्था में सभी का सम्मान और आदर किया जाता है। साथ ही इस संस्था के माध्यम से लोगों की सहायता के साथ-साथ उनको खुशी के पल देने की भी कोशिश की जाती है। वही इस मौके पर संस्था की संरक्षिका प्रतिभा शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष नीमा अग्रवाल, मंत्री जया अध्या, अंकिता आदि सदस्यगण मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *